CSK – RR Trade Update : Jadeja, Sam Curran, Sanju Samson के बीच मेगा ट्रेड डील पर काम जारी

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच IPL इतिहास की सबसे बड़ी दिलों में से एक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविंद्र जडेजा, सैम करन और संजू सैमसन को लेकर चल रही यह तीन खिलाड़ियों की ट्रेड बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों टीमों ने एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट (EOI) प्रक्रिया शुरू कर दी है और तीनों खिलाड़ियों की सहमति भी मिल चुकी है। हालांकि बीसीसीआई की आधिकारिक मंजूरी अभी लंबित है आईपीएल के नियम के अनुसार किसी भी ट्रेड को पूरा होने में 48 घंटे का समय लगता है।
कौन क्या देगा?
- CSK से जाएंगे: रविंद्र जडेजा 18 करोड़ और सैम करन 2.4 करोड़
- RR से आएंगे: संजू सैमसन 18 करोड़
पहले राजस्थान की ओर से देवाल्ड ब्रेविस की डिमांड की थी, लेकिन CSK ने मना कर दिया। इसके बाद सैम करन को इस डील में शामिल किया गया।
सुरेश रैना की भावनात्मक अपील
जैसे ही जडेजा के ट्रेड की खबर सामने आई आईपीएल फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई।
CSK लीजेंड सुरेश रैना ने CSK मैनेजमेंट से अपील की वे जडेजा को टीम में बनाए रखें।
सुरेश रैना ने कहा — “रविंद्र जडेजा को दोबारा रिटर्न किया जाना चाहिए। वह CSK के लिए एक गन प्लेयर है और उन्होंने सालों तक टीम को जीत दिलाई है”
IPL ट्रेड प्रक्रिया क्या है?
IPL के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को ट्रेंड करने के लिए कुछ जरूरी चरणों से गुजरना होता है:
- Expressions of interest (EOI) : फ्रेंचाइजी BCCI को बताती है कि वह किस खिलाड़ी को लेना चाहती है।
- 48 घंटे का नियम: संबंधित टीम को 48 घंटे में जवाब देना होता है कि वह खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध है या नहीं।
- Consent form: खिलाड़ी को ट्रेड के लिए अपनी सहमति देनी होती है और नए कांटेक्ट पर साइन करना होता है।
- NOC (विदेशी खिलाड़ी): विदेशी खिलाड़ियों जैसे सैम करन के मामले में उनके बोर्ड से ECB की मंजूरी जरूरी होती है।
- BCC की स्वीकृति: ट्रेड तभी पूरी होती है जब BCCI की और से फाइनल अप्रूवल मिल जाता है।
Negotiated Increase और Decrease का मतलब
- अगर ट्रेड में खिलाड़ी की सैलरी बढ़ाई जाती है, तो बढ़ी हुई रकम का 50% तक हिस्सा खिलाड़ी को मिल सकता है।
- अगर सैलरी घटाई जाती है तो फ्रेंचाइजी को एक निश्चित भुगतान किया जाता है ताकि खिलाड़ी का नुकसान ना हो।
क्या यह ट्रेड IPL 2026 को हिला देगा?
अगर यह डील पूरी हो जाती है तो IPL 2026 सीजन की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती हैं।
- CSK को एक स्थाई विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन मिल जाएगा।
- RR को एक ऑलराउंडर जोड़ी Jadeja और karan मिलेगी जो टीम का संतुलन मजबूत करेंगी।
निष्कर्ष
CSK – RR ट्रेड सिर्फ एक डील नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है।
तीनों खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए अहम रहे हैं और अब अगर यह स्वैप पूरा होता है तो फैंस को IPL 2026 में पूरी तरह नया समीकरण देखने को मिल सकता है।
Discover more from Bharat Express 24 – भारत की हर खबर, सबसे पहले
Subscribe to get the latest posts sent to your email.